शब-ए-मालवा में 31 अगस्त को होगी सुरों की बारिश

खबर नेशन / Khabar Nation

 

इंदौर। शब-ए-मालवा में मौसम आशिकाना हो तो गुनगुनाना मानों लाज़मी हो जाता है। शहर का मिजाज़ तो कुछ ऐसा ही हो गया है। लिहाजा संगीत संस्था स्वर श्रुति 31 अगस्त को शाम 6.15 बजे से “अंदाज़-ए-रफ़ी” महफ़िल रविन्द्र नाट्यगृह पर सुरों की बारिश होगी। संस्था श्रुति के संदीप कनोजिया और असद खोखर

ने महफ़िल को ख़ास बनाने के लिए सुरमयी शाम को अलहदा कोशिश कर रहे हैं। महान गायक मोहम्मद रफ़ी की याद में, संस्था स्वर श्रुति ( द मेलोडियस वॉइस ) द्वारा ओमेक्स और अभिरुचि के सौजन्य से संगीत कार्यक्रम  “ अंदाज़-ए-रफ़ी “ को लेकर ख़ास पेशकश की तैयारियों का सिलसिला अंतिम दौर में है।  मुख्य स्वर गायक संदीप कनोजिया, पराग कटरे एवं पल्लवी लवलेकर के रहेंगे। अतिथि कलाकार के रूप में कमल वीरवानी और नितिन शर्मा प्रस्तुति देंगे। संस्था के डायरेक्टर संदीप ने बताया कि ये एक ऐसा आयोजन है जिसमे बाँसुरी, ड्रम और मधुर आर्केस्ट्रेशन से सजे गीतों का समावेश किया गया है। संगीत संयोजन अभिजीत गौड़ का है एवं मंच संचालन मोना ठाकुर करेंगी। कार्यक्रम में सभी संगीत क़द्रदानों के लिए खुला है। मुद्दत बाद रफी साहब के चुनिंदा अनमोल नग़मे किसी बड़े ऑडिटोरियम में सुनना भी खुशनुमा एहसास से लबरेज़ होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment