आजादनगर में निकला हुसैनी परचम

 

 

इंदौर। मोहर्रम में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को ताज़ा करते हए आज़ाद नगर में हुसैनी परचम का जुलूस पूरी शानो शौकत से निकला।आयोजक दानिश अंसारी और परवेज़ ने बताया इस मौके पर अल-मेमन फाउंडेशन के अध्यक्ष अमान मेमन, वक़्फ़ कमेटी के जिला अध्यक्ष शकील राज, गोलू सोनकर, शावेज लाला, गोलू कुरैशी, नदीम शेख, यीशु पठान, इकबाल राणा, आमिर कुरेशी, दानिश लाला, आदिल लाला,   ख़ास तौर पर मौजूद थे।हुसैनी परचम का जुलूस हुसैनी चौक, मदीना नगर, कोहिनूर कॉलोनी आदि क्षेत्र में घूमा। जगह जगह विभिन्न मंचों से परचम का स्वागत किया गया। जुलूस में  हुसैनी परचम लहराते हुए या हुसैन या हुसैन का नारा लगाते हुए समाजजन चल रहे थे।ऊंट घोड़े भी आगे आगे जुलूस में शामिल थे। समापन पर आयोजक परवेज़ नेता ने आभार माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment