नेपाली समाज की कांवड़ यात्रा भोपाल पहुंची
खबर नेशन / Khabar Nation
कावड यात्रा का हबीबगंज स्थित गणेश मंदिर सहित कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
कल नर्मदा जल और सवा क्विंटल दूध से होगा भगवान पशुपतिनाथ जी का अभिषेक
भोपाल: श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा भोपाल में श्रावण मास के पावन अवसर पर 1 अगस्त सोमवार को नर्मदा नदी नर्मदापुरम से कावड यात्रियों द्वारा लाये गये कावड जल एवं सवा क्विंटल दुध से भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का अभिषेक किया जावेगा। 30 जुलाई को नर्मदापुरम से नर्मदा जल लेकर 150 से अधिक कावड यात्री भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ मंडीदीप में पडाव करने के पश्चात दूसरे दिन रविवार को वाग सेवनिया पहुंचे जहॉं विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत किया। कावड यात्रा दोपहर 1.30 बजे गणेश मंदिर, हबीबगंज नाका पहुचे जहॉं पार्षद रविन्द्र यति सहित पिले वस्त्र पहने भक्तगणों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहॉं से भव्य चल समारोह के रूप में 10 नम्बर मार्केट में सुरजितिंसह चौहान सहित व्यापारियों ने स्वागत किया। यात्रा ई 2 खेल मैदान, कैम्पियन स्कूल से 7 नम्बर पहुंची जहॉं पूर्व विघायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने स्वागत किया, 6 नम्बर में विघायक पी. सी. शर्मा ने स्वागत किया। यात्रा बोर्ड आफिस चौराहा, चेतक ब्रिज, गौतम नगर सहित स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत के पश्चात शाम 5 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुची। मंदिर में आज रातभर भजन किर्तन होगा।मंदिर में आज रातभर भजन किर्तन होगा। सोमवार 1 अगस्त को प्रातः 8 बजे कावड़ यात्रियों द्वारा लाये गये नर्मदा जल तथा सवा क्विंटल दुध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जावेगा।
कावड़ यात्रा में समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर आर्याल, डोलराज भण्डारी, लिलामणी पाण्डे, जीवनाराण घिमिरे, महामंत्री घनश्याम बेलबासे, पूर्व महामंत्री जग्गनाथ पौडेल, केवीण्खडका, पम्फा गैरे, श्रीमती लक्ष्मी वेल्वासे, रमेश राणा, वालकृष्ण पाण्डे, तुलसी श्रेष्ठ, श्रीराम पाण्डे, चोप प्रसाद वस्याल, घनश्याम पाण्डे, शारदा वस्याल, रामू शर्मा, निर्मला क्षेत्री, माया पाण्डे सहित समाज के पूर्व पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक व एरिया कमिटी के सदस्य गण के साथ विषेश रूपसे शरण भण्डारी एवं गणेश पाण्डे साथ चल रहे थे।
समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं महामंत्री घनश्याम बेलबासे 1 अगस्त सोमवार को प्रातः 8 बजे कावड़ यात्रियों द्वारा लाये गये नर्मदा जल तथा सवा क्विंटल दुध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक में सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
डॉ. जीवलाल सापकोटा जीवन
मोबाइल-9131690827
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999