मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे लगाए

खबर नेशन / Khabar Nation
बेटी अन्वद्या भी पौध-रोपण में हुई शामिल
भोपाल :
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बेटी अन्वद्या भी पौध-रोपण में शामिल हुई। डी.डी. न्यूज में कार्यरत उनके पिता  अंकुर जैन,  निर्जरा जैन, चिरंजीव तत्वार्थ और  अरूण जैन ने भी पौध-रोपण किया।
ब्रज माला समिति के  दिलीप रघुवंशी, डॉ. विवेक चौकसे, डॉ. स्वास्तिक भारद्वाज, डॉ. दिव्य भूषण बासने तथा डॉ. देवेश दुबे पौध-रोपण में शामिल हुए। समिति मुख्य रूप से एम्स के रोगियों की सेवा के कार्य में संलग्न है और एम्स के साथ भोपाल के आस-पास की बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। पौध-रोपण में आई.एन.डी.-24 न्यूज चैनल के  आमिर खान भी शामिल हुए।
पौधों का महत्व
बरगद का धार्मिक और औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment