नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में नर्मदा जल और सवा क्विंटल दूध से भगवान पशुपतिनाथ जी का किया अभिषेक

खबर नेशन / Khabar Nation

हजारों भक्तजन हुए अभिषेक में शामिल

भोपाल: श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में मंदिर में कावडियों द्वारा लाए गए नर्मदा जल और सवा क्विंटल दूध से भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का अभिषेक किया गया। इस दौरान भोपाल महापौर मालती राय, क्षेत्रीय पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, अशोक वाणी सहित समाज के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में भक्तजनों ने भगवान पशुपतिनाथ जी का अभिषेक किया।

प्रातः से ही मंदिर में लगा भक्तजनों का तांता

नेपाली समाज के पशुपातिनाथ मंदिर में प्रातः से ही भक्तजनों का आना प्रारंभ हो गया था। हजारों भक्तजनों ने लाइन लगाकर भगवान पशुपतिनाथ जी का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया। साथ ही समाज के बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान समाज के सलाहकार लोकनाथ तिमिल्सेना, समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर आर्याल, डोलराज भण्डारी, लिलामणी पाण्डे, जीवनाराण घिमिरे, महामंत्री घनश्याम बेलबासे, पूर्व महामंत्री जग्गनाथ पौडेल, केवीण्खडका, पम्फा गैरे, लक्ष्मी वेल्वासे, रमेश राणा, वालकृष्ण पाण्डे, तुलसी श्रेष्ठ, श्रीराम पाण्डे, चोप प्रसाद वस्याल, घनश्याम पाण्डे, शारदा वस्याल, रामू शर्मा, निर्मला क्षेत्री, माया पाण्डे सहित समाज के पूर्व पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक व एरिया कमिटी के सदस्य गण के साथ विषेश रूपसे शरण भण्डारी सहित हजारों भक्तजनों ने भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया। 

 

डॉ. जीवलाल सापकोटा जीवन

मोबाइल-9131690827

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment