नेपाली समाज का कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को नर्मदापुरम से
खबर नेशन / Khabar Nation
1 अगस्त को नर्मदा जल व दूध से होगा पशुपतिनाथ का अभिषेक
शुक्रवार को 150 से अधिक कावंड यात्री नर्मदापुरम रवाना
भोपाल: श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा भोपाल में श्रावण मास के पावन अवसर पर 1 अगस्त सोमवार को नर्मदा नदी नर्मदापुरम से कावड यात्रियों द्वारा लाये गये कावड जल एवं दुध से भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का अभिषेक किया जावेगा। शुक्रवार को 150 से अधिक कावंड यात्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर गोवन्दिपुरा से नर्मदापुरम के लिए रवाना हुए।
समाज के महामंत्री घनश्याम बेलबासे ने बताया कि कावड यात्री शुक्रवार को श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर गोवन्दिपुरा से 150 से अधिक कावड़ यात्री नर्मदापुरम रवाना हुए। 30 जुलाई को प्रातः 5 बजे नर्मदापुरम से नर्मदा जल लेकर कावड यात्रा प्रारम्भ होकर मंडीदीप में रात्रि विश्राम होगा। कावड़ यात्रा के दूसरे दिन 31 जुलाई को मंडीदीप से प्रात निकलकर दोपहर 1 बजे गणेश मंदिर, हबीबगंज नाका पहुचेगी जहा पिले वस्त्र पहने भक्तगण उनका भव्य स्वागत करेंगें और यहॉं से भव्य चल समारोह के रूप में 10 नम्बर मार्केट, ई 2 खेल मैदान, कैम्पियन स्कूल, 7 नम्बर, 6 नम्बरए बोर्ड आफिस चौराहा, चेतक ब्रिज, गौतम नगर होते हुए साम 5 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुचेंगी जहॉं भजन किर्तन होगा। सोमवार 1 अगस्त को प्रातः 8 बजे कावड़ यात्रियों द्वारा लाये गये नर्मदा जल तथा 125 किलों दुध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जावेगा।
समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से सावन महोत्सव के इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस दौरान समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों, प्रवंधन कमिटी, विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित भक्तगण उपस्थित रहेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999