मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में किया पौध-रोपण

खबर नेशन / Khabar Nation 

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बरगद, नीम और पिंक केसिया के पौधे लगाए। युवा धर्मश्री संस्था के आयुष कटारे, भूपेंद्र जैन शास्त्री, अपूर्व जैन, अभिषेक किरार और उज्जवल सोनी ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सचिन कपूर और खुशबू कपूर ने भी पौधे लगाए।

संस्था स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। साथ ही भोपाल, विदिशा और रायसेन में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी सक्रिय है।
 

पौधों का महत्व

आज लगाए बरगद का धार्मिक औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसका काढ़ा बना कर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।


लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment