खबरनेशन कालका माता सिद्ध शक्ति पीठ सुरज नगर इंदौर आमंत्रण विशाल चुनरी यात्रा आज

 

   विभिन्न गरबा मंडल, अखाड़े और साधु संत होंगे शामिल

महोदय, सतत 15वें वर्ष मां कालका शक्ति पीठ द्वारा विशाल चुनरी यात्रा दिनांक 28 अक्टूबर रविवार को निकाली जा रही है। इस वर्ष  यात्रा ब्रह्मलीन बाबादीन बौरासी की स्मृति में रविवार 28 अक्टूबर दोहर 12.30 बजे विनोबा नगर शिव मंदिर से बंगाली चैराहा सूरज नगर कालका मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा संयोजक महंत कमलेशदास महाराज ने बताया कि यात्रा में रामनाथ गुरू अखाड़े की बालिकाएं शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए चलेगी..वहीं गरबा मंडल की बालिकाए चुनरी यात्रा की अगुवाई करेगी। यात्रा में शामिल साधू संत घोड़े और बग्घियों में सवार होंगे।इस मौके पर महंत ओंकारदासजी महाराज ,महंत मंगलदास जी महाराज , विजयदास जी और आनंददासजी महाराज विशेष रूप से सम्मीलित होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment