खबरनेशन ग़ज़लों की रोशनी से होगा दीप पर्व के जश्न का आग़ाज़

इंदौर।खुशी के मौके आते हैं तो जश्न मनाने का दिल करता है।दीवाली के जश्न से पहले मोहब्बत भरी शायरी से दिलों को रोशन करने की तैयारी है। सुरताल संस्था ने हमेशा बेहतरीन संगीत की महफिल शहर को दी है।एक बार फिर नई पेशकश ग़ज़ल नाईट लेकर संस्था सुरताल हाज़िर होगो।ये ग़ज़ल नाईट 3 नवम्बर को शाम 6.30 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल सर्कल पर खास तैयारियों के साथ होगी।मोहब्बत व प्यार की ग़ज़लों की रोशनी के साथ दीवाली के जश्न का आगाज़ होगा।इस ग़ज़ल नाईट का शीर्षक  है "अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं”।ये खूबसूरत पंक्तिया मुल्क के मशहूर शायर निदा फाजली साहब की है।आज हम ऐसे  महान गीतकारों,संगीतकरो एवं गायक को शामिल कर रहे हैं,जिन्होंने  ग़ज़ल  को असली मायने में अवाम तक पंहुचाया है और इसके ज़रिये मोहब्बत के एहसास को ज़िंदा रखा।निदा फाजली, बशीर बद्र ,मिर्ज़ा ग़ालिब,चित्रा सिंह, जगजीत सिंह जैसे महान गीतकार संगीतकार और गायकों को लेकर मोहब्बत भरी महफ़िल ग़ज़ल नाईट सजेगी।जहाँ मेयारी और गहराई वाले कलाम को शहर  और आसपास के उभरते फनकार बड़े सलीके से उसी शिद्दत से पेश करेंगे,जिस जज़्बे से लिखे गए हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आल्हाद काशीकर होंगे।आल्हाद काशीकर मुंबई फ़िल्म इंड्स्ट्री से ताल्लुक़ रखते हैं और वे खुद एक ग़ज़ल गायक,कम्पोज़र एवं म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्होंने ग़ज़ल गायकी में बड़ा नाम कमाया है।साथ ही निदा फाजली की ग़ज़लों पर उनका एल्बम "निदा बिटवीन द लाइन्स" काफी  मशहूर हुआ।इसे टाइम्स ऑफ म्यूजिक  ने लॉंच किया था।आल्हाद जी ने कई बडी हस्तियां जैसे अनूप जलोटा,पिनाज मसानी, जस्बिंदर नरूला  के साथ मिलकर ग़ज़लें गायीं हैं।ग़ज़ल नाईट में  प्रमुख  गायक और गायिका  उपासना पराशर,महू की सुप्रसिद्ध  गायिका  माला  स्टीफंस, योगेश विंजे, प्रदीप तपस्वी और नयी उभरती  गायिका सुनीता केलकर और सचिन होंगे।संगीत संयोजन मयूर पांडेय का रहेगा जो की अनूप जलोटा के शिष्य हैं तबले पर नवीन राणा, ऑक्टोपेड पर सौरभ राठौर, गिटार पर विकास जैन,कीबोर्ड पर  मयूर पांडेय, हारमोनियम पर अक्षय चिखलीकर  संगत देंगे।संचालन सुरुचि नाईक का रहेगा।सभी क़द्रदानों के लिए कार्यक्रम खुला है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment