ख़बर नेशन मैं - अहम और स्वार्थ से कई ऊपर है समाज- जैन को एक सूत्र में बांधने की जरुरत - विनायक लुनिया 

उज्जैन : जैन धर्म को एक सूत्र में बांधने के प्रयास से संचालित जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रिय अध्यक्ष विनायक अशोक लुनिया ने जैन धर्म को एकता के सूत्र में बांध कर आगे बढ़ने के बात पर कहा जब तक "मैं - मेरा अहम और मेरा स्वार्थ" से हम बाहर नहीं निकलेंगे तब तक हम समाज को एक सूत्र में नहीं बांध सकेंगे और ना ही हम समाज के भविष्य के लिए कुछ कर सकेंगे. श्री लुनिया ने सदस्य्ता अभियान के सातवे दिन हजारों के तादात में समाज जानो के द्वारा संगठन से जुड़ने के प्रस्ताव पर समाज से वार्तालाप करते हुए कही. लुनिया ने कहा आज यहाँ अधिकतर समाजजन को संगठन से इसलिए जुड़ना है की यहाँ वह मैं अपना अहम और स्वार्थ पूर्ण कर सकूँ, लुनिया ने बताया की उनके पास कई ऐसे कॉल आये जिन्होंने सीधे तौर पर पूछा संगठन से जुड़ने पर हमारा क्या फायदा होगा. श्री लुनिया ने समाज से आग्रह करते हुए कहाँ है की संगठन सभी समाज से जुड़े समस्याओं और समाजजनों के हित के लिए कार्य करने हेतु गठित हुआ है यह संगठन किसी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचने के लिए नहीं है समाज से आग्रह है की वह अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़े एवं समाज को सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, राजनैतिक एवं  मीडिया के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए एक हाथ आप भी बढ़ाये और संगठन के साथ समाज की सेवा के लिए सदैव सक्रीय रहें.

Share:


Related Articles


Leave a Comment