बगदाद में ग्याहरवीं शरीफ मनाने अकीदतमंद जायरीनों का काफिला रवाना
खबर नेशन / Khabar Nation
इन्दौर: खजराना से बगदाद कर्बला के मुक़द्दस मुक़ामात की ज़ियारत के लिए जाने वाले अकीदतमंद ज़ायरीन और हज़रत नाहरशाह वली दरगाह कमेटी के पूर्व सदर हाजी नवाब पठान का स्वागत हार-फूल व साफा बांधकर किया गया। इस मौके पर समाजसेवी हाजी नवाब पठान ने बताया पठान परिवार के आठ सदस्य इराक़ के मुक़द्दस मुक़ामात की ज़ियारत कर ग्यारहवी शरीफ भी पूरी अक़ीदत से बगदाद में ही मनाएंगे। हाजी नवाब पठान और अन्य जायरीनों का स्वागत एमआईसी मेम्बर पार्षद राजेश उदावत, हाजी उस्मान पटेल, वक़्फ़ बोर्ड के जिलाध्यक्ष शकील राज,अन्नू पटेल, साजिद मदनी, इस्लाम पटेल, इम्तियाज मेमन,गुलाब मदनी बंटी भाई, जावेद शाह, हनीफ पटेल गोल्ड, हनीफ पठान, इस्माईल खान, महफूज़ पठान, हारून शेख, ज़ाकिर मदनी और छोटे नवाब फैन्स क्लब की टीम के साथ मोमिन शाह आदि और विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर और इत्र लगाकर इस्तक़बाल किया। इस मौके पर नवाब पठान और रईस पठान ने बताया ज़ायरीन ईरान, इराक, तुर्की, बगदाद, कर्बला, तेहरान स्थित मुक़द्दस मुक़ामात की ज़ियारत करेंगे। हज़रत गौस पाक के रोज़े पर हाज़िरी देते हुए ग्यारहवीं शरीफ को बेइंतेहा अक़ीदत के साथ मनाएंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999