राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्मार्ट उद्यान में लगाया बरगद का पौधा

खबर नेशन / Khabar Nation 

राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश की धरती पर पौधा लगाने से पौध-रोपण को जन-आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का पौधा लगाया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा पौध-रोपण में शामिल हुए। पीपल और कचनार के पौधे भी लगाए गए।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के साथ पौध-रोपण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति अत्यंत सहज, सरल, धैर्यवान और गंभीर हैं। उनके व्यक्तित्व में सागर जैसी गहराई है। वे मानवीय संवेदनाओं से भरी हुई हैं। आज उनके साथ पौध-रोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पौधा रोपना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। राष्ट्रपति को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौध-रोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है, जो हर व्यक्ति को महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पौध-रोपण अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment