बाल दिवस पर नन्हे मुन्नों ने सिखाई धार्मिक ABCD
खबर नेशन / Khabar Nation
करेली नरसिहपुर: नगर की प्रतिष्ठित संस्था बी एस एल पब्लिक स्कूल, करेली ने बाल दिवस के मौके पर व्यंजन मेला का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल लूनावत जी,श्रीमती कल्पना लूनावत जी ,विद्यालय के निर्देशक चेतन लूनावत जी एवं प्राचार्य मिथिलेश राजोरिया जी ने सरस्वती पूजन कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम जैसे गीत,एकल नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया एवं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण A-Z थीम A- अर्जुन, B- बलराम इत्यादि की भूमिका में भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरते हुए पौराणिक/धार्मिक कथाओ के पात्रों के रूप में सज सवरकर आए कक्षा नर्सरी से यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चें रहे। विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के व्यंजनों एवं खेल के स्टाल लगाये।जिसका बच्चों एवं अभिभावकों ने बहुत आनंद लिया। कक्षा 9 वीं से 12वीं के बच्चों के लिए टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने अपना टैलेंट दिखाया। अंत में विद्यालय के शिक्षक-सुशांत जोशी सर ने बच्चों के लिए बहुत ही मधुर गीत गाया एवं सभी शिक्षक एवं बच्चों ने समूह गरबा नृत्य किया। कार्यक्रम का बच्चों एवं उनके माता पिता ने बहुत ही आनंद उठाया। मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका कुमारी रिंकी बुंदेला एवं श्रीमती विजेता ठाकुर ने किया एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999