मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम, नीम और खिरनी के पौधे लगाए

खबर नेशन / Khabar Nation  

"नर सेवा-नारायण सेवा" समिति के सदस्य पौध-रोपण में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, नीम और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण-संरक्षण और जन-सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही "नर सेवा-नारायण सेवा" समिति के सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति के सर्वश्री धीरज सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज सोनी, राजेश सोनी और अजय सोनी ने पौधे लगाए। मिहिर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री रजत यादव, सौरभ परसाई, दीपक साहू और आयुष रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तरूण राय और उनकी पत्नी श्रीमती अंजली राय ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में पौध-रोपण किया। तरूण की माता श्रीमती लता राय भी साथ थी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment