मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का आज 717वां दिन है। मुख्यमंत्री के साथ स्वदीप सिंह भदोरिया तथा श्रीमती मोनिका भदोरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। कुलदीप सिंह भदौरिया, श्रीमती रीता सिंह भदौरिया, एम.एस. भदौरिया और श्रीमती मिथिलेश भदौरिया भी साथ थी। भोपाल की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री बृजेश मीना, अशोक मीणा और विजय मीणा साथ थे।बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे रोपे
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999