मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँवला, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आँवला और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश जल निगम के जनरल मैनेजर अजय दिवाकर ने पौध-रोपण किया। श्री दिवाकर ने मिशन में हर घर नल से जल की प्रभावी व्यवस्था तथा जल-प्रदाय के लिए शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण की दिशा में नवाचार किया है। सीहोर के सामाजिक कार्यकर्ता समीर सेन ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। सर्वश्री राहुल सेन, सुनील राय, राजेन्द्र सेन और आकाश रावत साथ थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999