अवाम की ख़िदमत करने पर अमान मेमन को सम्मान से नवाज़ा

 

खबर नेशन /Khabar Nation

इंदौर। ज़रूरतमंद को खुशी दी तो समझो ज़िन्दगी सफल हो गयी। उक्त विचार अल-मेमन फाउंडेशन के हाजी अमान मेमन ने अहिल्या पलटन में अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में व्यक्त किये। इस अवसर पर युवा समाजसेवी हाजी अमान मेमन को अवाम की खिदमत के लिए गरीब नवाज कमेटी द्वारा सम्मान से नवाज़ा गया। कमेटी के इमरान शाह, सिद्दीक़ पठान, इमरान अली, युसुफ अंसारी, शानू खान, नदीम लारा, सोहेल खान, शानू मंसूरी आदि ने हाजी अमान मेमन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। अखाड़े अलम के उस्ताद खलीफाओं को भी सम्मानित  किया गया। इस अवसर पर इमरान शाह ने कहा अवाम की खिदमत जज़्बा अमान मेमन के दिल में है। सिद्दीक़ पठान ने कहा खिदमत और सेवाकार्यों  से बढ़कर दुनिया में और कोई नेक अमल नहीं हो सकता। इमरान अली ने कहा हम हर जरूरतमंद के दर्द को महसूस कर सकें और उसका सहारा बन सके।

Share:


Related Articles


Leave a Comment