हज यात्रियों का आखिरी काफिला अपने वतन लौटा

रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

 Khabar Nation /। खबर नेशन 

इंदौर। मक्का-मदीना की ज़ियारत कर हज के मुक़द्दस सफर से हजयात्रियों का आखिरी काफिला अपने वतन लौटा तो उनका ज़ोरदार इस्तक़बाल किया गया। हज टूर्स कॉर्पोरेशन के संचालक हाजी साबिर हुसैन साबरी ने बताया तक़रीबन 157 ज़ायरीनों का काफिला इंदौर रेलवे स्टेशन पर हज़रत निज़ामुद्दीन से आया तो उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया ।  जुबेर रहमानी ने बताया कि भोपाल, शाजापुर, शिवपुरी, महिदपुर, उदयपुर, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, खण्डवा, बड़वानी, धार, देवास सहित इंदौर के सैकड़ों हजयात्री  हज के सफर पर गए थे। हज टूर्स कॉर्पोरेशन के डॉयरेक्टर हाजी साबिर हुसैन साबरी ने बताया कि  157 हजयात्रियों का अंतिम जत्था इंदौर आया तो बड़ी संख्या में समाजजन फूलों का हार और गुलदस्ते लिए उनका इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी ज़ायरीनों पर फूल बरसा कर स्वागत किया और गले मिलकर हज की मुबारकबाद दी। हज यात्रियों का कुल 48 दिन का सफर था। 38 दिन मक्का और 10 दिन मदीना रहकर हज यात्रा मुकम्मल हुई। हज यात्रियों ने अनुभव साझा करते हुए बताया रिहाइश से लेकर भोजन तक का माकूल इंतज़ाम किया गया, जो यक़ीनन क़ाबिले तारीफ रहा। सभी हाजियों ने मक्का-मदीना में देश की तरक़्क़ी,ख़ुशहाली और भाईचारे के लिए ख़ास तौर पर दुआ मांगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment