महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई तो ड्राइवर पर होगी कार्रवाई
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर। गांधीनगर पुलिस ने क्षेत्र में चल रही पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों के ड्राइवरों के साथ बैठक की और महिला संबंधी अपराध की जानकारी दी गई। शराब पीकर वाहन चलाने और शराबी यात्रियों को गाड़ी में बैठाने पर चालकों पर कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही महिला यात्रियों के साथ बस और वैन में छेड़छाड़ होने पर ड्राइवर पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। लेडी सिंघम टीआई नीता देअरवाल ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सिटी बस और वैन चालकों के साथ बैठक की गई थी। ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई है कि अगर उनकी गाड़ी में महिला संबंधी अपराध होंगे तो सबसे पहले उन पर कार्रवाई की जाएगी। बाद में आरोपित के खिलाफ होगी।
गांधी नगर थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने सिटी चालकों की मीटिंग ली। उन्होंने महिला की सुरक्षा के संबध मे जानकारी दी। थाने पर सभी चालकों के डोजीयर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया भी शुरु की गयी।एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र द्वारा इन्दौर शहर में बढ़ रहे महिला सम्बंधित अपराधों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।एसएसपी रुचि वर्धन द्वारा दिये गये निर्देश के पालन मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 पश्चिम मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक गाँधी नगर नितीश उपाध्याय के मार्गदर्शन में गाँधी नगर टीआई नीता देअरवाल ने गांधी नगर थाना के अंतर्गत आने वाले गाँधी नगर प्रतिमा पर सिटी बस एवं सिटी वैन चालको से मुलाकात की।
उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के सम्बंध में सख्त हिदायत भी दी गयी। शराब पीकर महिलाओं से छेडछाड व अभ्रद व्यवहार वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। टीआई नीता देअरवाल ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों से चर्चा करते हुए उन्हें कहा आपकी गाड़ी में बेठने वाली सवारी विशेषकर बालिकाओ ओर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें। जो भी परेशान करे या छेड़छाड़ करे उसकी सूचना पुलिस को दें।गांधी नगर पुलिस ने सभी सिटी वैन चालकों के डोजीयर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया भी शुरु की। ताकि भविष्य मे कभी किसी गाड़ी में महिला सवारी की सुरक्षा की शिकायत आए तो सम्बंधित को बुलाकर तत्काल कार्यवाही की जा सके। थाना प्रभारी गांधी नगर नीता देअरवाल ने जानकारी दी कि महिला सम्बंधित अपराधो से बचाव की एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अपराधो की रोकथाम तथा महिलाओ को जागरूक करने बाबद अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जावेगा।