सफाई मित्रों की बस्तियों में लगे शिविर, मिला योजनाओं का लाभ
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में लगे सफाई मित्रों के परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित किए गए। 21 सितम्बर से शुरू हुए शिविर के तहत 30 सितंबर को अंतिम शिविर लगे। जिसके तहत सफाई मित्रों की बस्तियों में शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान सरकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कॉलरशिप आदि योजनाओं के आवेदन लिए गए। शहर में करीब 25 एेसी बस्तियां हैं, जहां यह सफाई मित्र रहते हैं। नगर निगम के मुताबिक सभी 19 जोन के अंतर्गत आने वाले 85 वार्डों में करीब 6 हजार से अधिक सफाई मित्र हैं। योजना के तहत शिविर के माध्यम से उनके परिवारों को भी योजना का लाभ दिया गया। शिविर का आयोजन विधानसभा स्तर पर और हर बस्ती में दो-दो दिन शिविर लगाए गए। ताकि उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिले और योजना का लाभ भी मिल।