राजस्व मंत्री गुप्ता ने छिन्दवाड़ा में झण्डा फहराया

भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर छिन्दवाड़ा में ध्वजारोहण किया। उन्होंने समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रुपचंद राय, शहीद स्वर्गीय लालमन की विधवा ललती बाई और शहीद अमिल ठेंगे के पिता मधुकरराव ठेंगे और माता लता ठेंगे का शाल एंव श्रीफल से सम्मान किया।
 

 

 

गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड की विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, नगर निगम की महापौर कांता सदारंग विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment