पन्नी बीनने वालों को रोजगार देगा निगम

 

सभी एएचओ को एडीसी ने दिए निर्देश, दैवेभो के रूम में होगी भर्ती

 खबर नेशन /Khabar Nation

भोपाल। राजधानी में पन्नी बीनने वाले रैग पिकर्स को नगर निगम रोजगार देने जा रहा है। इसके लिए गुरूवार को अपर आयुक्त मेहताब सिंह ने सभी जोन के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जोन क्षेत्र में रैग पिकर्स को चिंहित करें और उन्हें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूम में नियुक्ति के लिए फाईलें बनाकर निगम मुख्यालय भेजे। वहीं एडीसी श्री सिंह ने एएचओ से कहा कि दैवेभो कर्मचारी के रूम में नियुक्ति होने के बाद रैग पिकर्स के आयुष्मान भारज योजना के तहत कार्ड भी निगम बनाकर देगा।

 

गौरतलब है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में एेसे लोगों को आसानी से देखा जा सकता है, जो अपने जीवन-यापन के लिए कचरा बीनते हैं। आदमपुर छावनी सहित भानपुर छावनी, यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क, आरिफ नगर, करोंद आदि इलाकों में बड़ी संख्या में रैग पिकर्स दिखाई देते हैं। शासन की मंशानुरूप एेसे परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के उद्देश्य से नगर निगम अभिनव पहल करने जा रहा है। इसके लिए गुरूवार को निगम के अपर आयुक्त मेहताब सिंह ने उपायुक्त विनोद शुक्ल की मौजूदगी में माता मंदिर स्थित निगम मुख्यालय में सभी जोन के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली।

 

यह है निगम की प्लानिंग

 

गुरूवार को माता मंदिर हर्षवर्धन काम्पलेक्स स्थित नगर निगम मुख्यालय में अपर आयुक्त मेहताब सिंह ने उपायुक्त विनोद शुक्ल की मौजूदगी में सभी जोन के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेते हुए बताया कि हर जोन से एेसे इलाके चिंहित किए जाएं, जहां रैग पिकर्स रोजाना आते हैं। इनके नाम, पाते और आयु के साथ मतदाता परिचय पत्र या आधार कार्ड की एक प्रति लेकर सूची बनाई जाए। इसके बाद हर जोन से सभी की सूची तैयार कर निगम मुख्यालय भेजें, ताकि स्कूटनी के बाद संख्या के आधार पर शासन से इनकी मंजूरी ली जा सके। इन्हें 25 दिवसीय के रूप में निगम में रोजगार दिया जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment