स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की उपस्थिति में स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

स्व. अर्जुन सिंह महान राजनेता और सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे

खबरनेशन/Khabarnation  

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की उपस्थिति में आज सीधी जिले के चुरहट में वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर वकताओं ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह न केवल महा राजनेता थे बल्कि वे सर्वहारा वर्ग के मसीहा के रूप में काम करते रहे।

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने स्व. अर्जुन सिंह के साथ जुड़े हुए संस्मरणों को सांझा करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता थे। जिन्होंने समाज के सर्वहारा वर्ग के लिए सदैव अपने को समर्पित रखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति सहित गरीब वर्गों के लिए कई क्रांतिकारी निर्णय लिए। उनके काम और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि दाउ के द्वारा राजनीति में सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम करने की जो सीख दी वो मेरे सहित कांग्रेस जनों का सदैव मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को आज इस प्रतिमा के स्थापना के जरिए हमने चिरस्थायी बनाने का प्रयास किया है। यह स्मृति हम लोगों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

इस मौके पर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने प्रवचन भी दिए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment