जन्मदिवस पर नए संकल्प का शुभारंभ करेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री रहते मिले स्मृति चिन्हों से मिलने वाली राशि से होगा निर्धन मरीजों का इलाज

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 5 मार्च को अपने 60 वें जन्मदिवस पर एक नए संकल्प की शुरुआत कर रहे है। उन्होने निर्धन और असहाय पीड़ितो के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना का संकल्प लिया है जिससे पैसों के आभाव में गरीब लोगां का इलाज कराया जा सके।

उन्होने बताया कि बतौर मुख्यमंत्री सदैव ऐसे लोगों की सहायता की है, जो निर्धन और असहाय रहे, लेकिन विगत 2 महीने से नई भूमिका में रहते इस पीड़ा को समझ रहे है इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर मिले स्मृति चिन्हो को दानकर जो राशि एकत्र होगी उससे निर्धन और असहाय पीड़ितो की सहायता की जाएगी। उन्होने इस पवित्र कार्य के लिए जनसहयोग की अपेक्षा की है।

स्मृति चिन्हों को कल प्रातः 8.30 बजे बी-8, 74 बंगले से दान हेतु दिया जाएगा और एकत्रित राशि से कोष की स्थापना की जाएगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment