अब्बासी बिरादरी शहर कमेटी का इज्तेमाई शादी सम्मेलन 31 मार्च को
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर। फ़िज़ूलखर्ची को रोकने और सामाजिक सुधार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से अब्बासी बिरादरी शहर कमेटी इंदौर द्वारा 31 मार्च 2019 को निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन होगा। सदर बाज़ार पर इज्तेमाई शादी में 16 जोड़ों के सामूहिक निकाह सादगी के साथ होंगे। अब्बासी बिरादरी शहर कमेटी इंदौर के अध्यक्ष रईस अब्बासी और हाजी मजीद अब्बासी ने बताया कि समाजजनों के परस्पर सहयोग से अब्बासी बिरादरी शहर कमेटी की ये दूसरी निशुल्क इज्तेमाई शादी में इंदौर व आसपास के अन्य क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर समाजजनों को फ़िज़ूल रस्म रिवाजों व रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने और फ़िज़ूल ख़र्ची को रोकने का संकल्प दिलाया जाएगा। सभी जोड़ों को कमेटी की तरफ से उपहार स्वरूप क़ुरआन शरीफ और घर-गृहस्थी का तक़रीबन सभी जरूरी सामान दिया जाएगा।कमेटी की तरफ से दूल्हा-दुल्हन के साथ आये मेहमानों को भोज भी दिया जाएगा ।