आतंकी हमलों से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में

 

खबर नेशन/Khabarnation
 मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि सडकों को ले कर कांगेस को कोस कोस कर सत्ता में आई भाजपा के 15 साल के शासन काल में सडकों की हालत बद से बदतर हो गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कल कहा कि भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह कहते हैं की प्रदेश की सडकें अमेरिका की सडकां से अच्छी हैं पर हालात इस बात के बिल्कुल उलटे हैं।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में  थी तो चौहान प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गां की खराब हालत पर बहुत हल्ला मचाया करते थे पर आज कल इस बारे में वे मौन हैं।
कमलनाथ ने कहा कि पहली बारिश के बाद ही प्रदेश में कुछ सडकें खराब हो गई और कई जगह तो वो बह ही गई।
 उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी यह कहा है कि आतंकी हमलों  से ज्यादा लोगां की मौते सडकां में गड्डों के कारण होती हैं। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment