करोंद हाॅस्पिटल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

 

100 बिस्तर वाले हाॅस्पिटल परिसर में सभी सुविधाएं

करोंद उपनगर सहित आस-पास के सैकड़ों गांव को मिलेगी सुविधा मंत्री सारंग

खबरनेशन/Khabarnation

भोपाल 26 जून 2018। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विश्वास सारंग ने कहा है कि शासकीय हाॅस्पिटल करोंद का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। श्री सारंग आज हाॅस्पिटल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे थे।

मंत्री सारंग ने कहा कि 100 बिस्तर वाले शासकीय हाॅस्पिटल करोंद में सभी सुविधाएं रहेगी। हाॅस्पिटल में प्रथम तल पर 10 डाॅक्टर्स की ओपीडी, ओटी, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं रहेगी। हाॅस्पिटल परिसर में चिकित्सकों और पैरामेडीकल स्टाफ के लिए क्वाटर्स रहेगे। मंत्री सारंग ने कहा कि हाॅस्पिटल में पार्किंग, केन्टीन सहित जरूरी व्यवस्थाओं का प्लान तैयार करें। श्री सारंग ने कहा कि हाॅस्पिटल का निर्माण चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा परन्तु प्लानिंग एक साथ की जाए। हरा-भरा और स्वच्छ परिसर के लिए उद्यानिकी विभाग को निर्माण के शुरूआत से ही सक्रिय करें।

सहकारिता मंत्री सारंग ने कहा कि करोंद एक उपनगर क्षेत्र है। यहां की आबादी के लिए शासकीय चिकित्सालय के लिए बहुत दूर जेपी हाॅस्पिटल, हमीदिया हाॅस्पिटल जाना पड़ता है। हाॅस्पिटल नहीं होने की समस्या से करोंद क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से परेशान थे। उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल के लिए उनके द्वारा किये गये लगातार प्रयासों का सुखद परिणाम है कि करोंद चैराहे के पास 44 हजार 360 वर्ग फीट क्षेत्र में आधुनिक सभी चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित हाॅस्पिटल को निर्माण शुरू होने जा रहा है। 

     सारंग ने बताया कि करोंद हाॅस्पिटल से करोंद उपनगर क्षेत्र के साथ भोपाल और बैरसिया, भोपाल और विदिशा, भोपाल और नरसिंहगढ़ रोड़ के क्षेत्र के सेकड़ों ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने हाॅस्पिटल निर्माण स्थल पर अधिकारियों के साथ देखा कि भवन की डिजाइन के अनुसार किस-स्थान पर क्या-क्या निर्माण होगा।

सहकारिता मंत्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में घर-घर नर्मदा जल प्रदाय करवाने के साथ नरेला में शासकीय महाविद्यालय और शासकीय हाॅस्पिटल शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया कि करोंद चैराहे का विकास करने डिजाइन तैयार करवाया गया है। चैराहे को विकसित किया जाएगा। सारंग ने कहा कि करोंद को विकसित आदर्श उपनगर क्षेत्र बनाया जा रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment