मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीअन्न फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव का अवलोकन कर सराहा
जैविक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
Khabar Nation
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में श्रीअन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल का अवलोकन कर जैविक महोत्सव को सराहा। यहाँ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों से जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित जैविक महोत्सव में अंतर्गत स्थापित गाय की प्रतिमा के साथ फ़ोटो भी खिंचवाए। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे ।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!