रोजगार मेला सम्पन्न- 187 युवाओं का नौकरी के लिये हुआ चयन
Khabar Nation
इन्दौर
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार आवेदको को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा प्रधानमंत्री अटल बिहारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आज युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले (युवा संगम) का आयोजन किया गया । आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 187 युवाओं का चयन विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति के लिये किया। इस रोजगार मेले में कुल 304 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें 72 युवतियां तथा 232 युवा शामिल है। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन फार्मासिस्ट.एचआर,सेल्स एक्जीकेटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर आपरेटर आदि पदों के लिए किया गया।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!