खबरनेशन राजबाड़ा पर कांग्रेस कार्यकताओं की पुलिस से झड़प,कांग्रेस नेता बोले हमारी सरकार आने दो
इंदौर।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झाबुआ से शाम को इंदौर लौटे। यहां वे टोनी कार्नर से उनका रोड शो शुरू हुआ। इससे पहले 1991 में राजीव गांधी ने बड़ा गणपति से राजीव गांधी का रोड शो निकला था।राहुल गांधी का सैकड़ों मंचों से स्वागत किया गया।प्रिंस यशवंत रोड पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता मंज़ूर बेग ने बड़ी भीड़ इकट्ठा की।राहुल गांधी पर फूल बरसाकर गर्मजोशी से अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
पुलिस को डांटा मंज़ूर बेग ने
राजबाड़े पर राहुल गांधी के स्वागत के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती कर दुर्व्यवहार किया जा रहा था।जिससे नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प पुलिस कर्मचारियों से हुई। मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मंजूर बेग ने पुलिसकर्मियों को डांटते हुए कहा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने दो सबको देख लूंगा।इस अवसर पर रोहित जोशी अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।