खबर नेशन इन्दौर जिले में भाजपा का विशेष जन सम्पर्क अभियान
इंदौर 30 अक्टूबर 2018/भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अशोक सोमानी और जिला मीडिया प्रभारी श्री मुकेश जरिया ने बताया कि संगठन के निर्देश अनुसार जिले में 29,30,31 और 1 नवंबर को विशेष जन सम्पर्क अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले की महू, राऊ और साँवेर विधान सभा में विशेष जन सम्पर्क अभियान का शंखनाद व्यापक रूप से किया गया, इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में जाकर संगठन के निर्देश अनुसार हितग्राहियों से संपर्क करके केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत जानकारीयां दी स उक्त अभियान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में किया जा रहा है और सभी हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी के साथ पार्टी के पत्रक और कमल दीप के विषय में भी बताया जा रहा जिसके अंतर्गत 21 नवंबर को प्रत्येक घर में एक साथ कमल दीप जलाकर देव दिवाली मनाने का अनुरोध किया जा रहा है, ये कमल दीप भाजपा संगठन द्वारा उपलब्ध कराये जाएंगे।
सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को अपने घर पर भाजपा का ध्वज जो 15 नवंबर को अपने घरों पर लगाने है का भी अहवान किया जा रहा है जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया स हितग्राहियों से 28 नवंबर को शत् प्रतिशत मत दान करने के लिए भी अनुरोध किया गया जिसे सभी ने स्वीकार करके उत्साहित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिया और कहा कि “अबकी बार 200 पार“ और “अबकी बार फिर शिवराज सरकार“ ही हम चुनेंगे।