आगे निकलने के फेर में मर्यादाओं की भी परवाह नहीं करते सिंधिया : रजनीश अग्रवाल

खबरनेशन/  Khabarnation 
               भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा आगे रहना चाहते हैं और इसके लिए वे संजीदगी या मर्यादा की भी परवाह नहीं करते। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने कही है। गौरतलब है कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने श्री सिंधिया का एक वीडियो शेयर किया हैए जिसमें वे तेज रफ्तार से झिग-झैग ड्राइविंग करते नजर आ रहे हैं।
               सांसद और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के संयोजक ज्योतिरादित्य सिंधिया की ड्राइविंग का एक वीडियो दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने सिंधिया की ड्राइविंग पर तंज कसते हुए कमेंट किया है कि श्रीमान ज्योतिरादित्य जी ये रहा आपका एसयूवी रेंज रोवर नंबर 8888 का वीडियो, जो इस बात का सबूत है कि आप कैसे झिग-झैग ड्राइविंग करते हुए सारी गाड़ियों को ओवरटेक कर रहे थे। आपको ड्राइविंग सीट पर देख कर पहली बार यकीन ही नहीं हुआ कि एक जिम्मेदार सांसद भी ऐसे गाड़ी चला सकता है। इस पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सिंधिया जी की ड्राइविंग जब देश के एक वरिष्ठ पत्रकार को इस तरह की टिप्पणी करने पर विवश कर देती हैए  तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि सिंधिया जी कितने संजीदा व्यक्ति हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंधिया जी की इस प्रवृत्ति से जाहिर है कि वे तमाम चीजों को ताक पर रखकर सिर्फ आगे निकलने के बारे में सोचते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment