पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती ‘शिक्षक दिवस’, पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
खबर नेशन / Khabar Nation
स्व. मदर टेरेसा और स्व. विचित्र कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
भोपाल: पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्लि डॉ. राधाकृष्णन की 134 वीं जयंती, 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके सारगर्भित अमूल्य जीवन पर प्रकाश डाला।
वहीं महान समाज सेविका मदर टेरेसा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ लेखक विचित्र कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि देश का गौरव और सम्मान थे, जिन्हें हर शास्त्रों और सभी धर्मों का ज्ञान था। शिक्षकों का समाज में बहुत ही आदर का स्थान होता है, किंतु आज शिक्षक परेशानियों से जूझ रहा है। शिक्षक किसी परेशानियों से न जूझे, उनकी परेशानियों को समझने की हमें जरूरत है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा ने कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करने वाले भारत रत्न सर्वपल्लि डॉ. राधाकृष्णन के विचारों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए, जिनका मप्र से भी बड़ा ही अटूट रिश्ता रहा है। वे अपने आप में एक महान विभूति रहे।
इस अवसर पर अभा कांग्रेस की प्रवक्ता और भारत जोड़ो यात्रा की मप्र की प्रभारी डॉ. रागिनी नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, राजकुमार पटेल, आनंद तारण, अवनीश बुंदेला, कुंदन पंजारी, आनंद जाट, सिद्वार्थ राजावत, अपराजिता पांडे, मिथुन सिंह अहिरवार, अभिनव बारोलिया, रवि वर्मा, विनयसिंह राजपूत, विक्की चौहान, अंबिका पाठक, योगेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999