शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर राजमोहल्ला स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण
भाजयुमो द्वारा पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ सायकिल यात्रा निकाली.....’
इंदौर /भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले ने बताया कि शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर आज राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर ’“शहीद भगतसिंह जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद“’ के नारे लगाए गए।
आपने बताया कि भगतसिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा की गई पेट्रोल-डीजल की असहनीय मूल्यवृद्धि के खिलाफ आम जनता के हित में सायकिल यात्रा राजमोहल्ला से राजवाड़ा तक निकाली।
कमलनाथजी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की निक्कमी, नकारा और बहरी सरकार को नींद से जगाने के लिए युवा मोर्चा के द्वारा लगातार इस तरह के आंदोलन पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, नगर मंत्री संदीप दुबे, मनस्वी पाटीदार, विनोद खंडेलवाल, रोहित चौधरी, सन्नी टूटेजा, ऋषिसिंह खनूजा, राहुल वाधवानी, धीरज ठाकुर, पंकज फतेहचंदानी, राहुल राणे, गौरव परिहार, प्रतीकसिंह बघेल, जय राजदेव, धर्मेंद्र यादव, विजय मूलचंदानी, प्रमोद रघुवंषी, प्रीतम यादव आदि कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।