सुशासन दिवस के रूप में मनायेंगे अटलजी का जन्मदिन मंडल, वार्ड व मोर्चे द्वारा अनेक आयोजन होंगे

शख्सियत Dec 24, 2019


Khabar Nation / खबर नेशन
इंदौर /भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. पं. अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। अटलजी के जन्मदिवस पर मंडलों वार्डो व मोर्चे द्वारा विचार संगोष्ठी, सेमीनार एवं सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यकर्ता द्वारा अस्पताल, अनाथालय एवं सेवा बस्तियों में पहुंचकर सेवा कार्य किया जायेगा, साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन भी होगा। अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता उनका पुण्य स्मरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जायेगी।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में फल वितरण किया जायेगा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में  स्वच्छता अभियान व फल वितरण प्रत्येक मंडलों किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश राठौर के नेतृत्व में प्रातः 10़.30 बजे दृष्टिहीन कल्याण संघ वायर चौराहा पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दैनदिनी सामग्री भेंट कर भोजन कराया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री सुदर्शन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में प्रातः 10.30 बजे अमरदास सेवा आश्रम वृद्धाश्रम द्वारकापूरी, पर वृद्धजनों की सेवा कर उन्हेंं फल वितरण किया जायेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजूर एहमद के नेतृत्व में एम.वाय. केंसर हॉस्पिटल में फल वितरण किया जायेगा। सम्राट अशोक मंडल द्वारा दास बगीची पर प्रातः 10.30 बजे गौ सेवा किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में अंकित यादव के नेतृत्व में शाम 6 बजे अटल खेल परिसर स्कीम नं 78 में पांच दिवसीय अटल खेल महोत्सव प्रदेश स्तरीय स्पर्धा का समापन किया जायेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री निलेश खाण्डेकर के नेतृत्व में मुकुट मांगलिक भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment