बेटी के जन्म स्थल पर मनाया मां का जन्मदिन


अर्पित उपाध्याय /खबर नेशन /Khabar Nation
विदिशा। पंचायत सचिव बंटी नगर निवासी राजकुमार प्रजापति जिन्होंने 6 दिसंबर 2019 को बिटिया के जन्म लेने पर जिला अस्पताल से घर तक बिटिया की रथ पर शाही सवारी निकाली थी। उन्होंने 14 अक्टूबर को अपनी पत्नी पिंकी प्रजापति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया और श्रीहरी वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गो के साथ जन्मदिन मनाया। सभी को भोजन फल आदि की व्यवस्था की। साथ ही अपनी पत्नी पिंकी प्रजापति के साथ यह संकल्प भी लिया की हमारी बिटिया का जन्म इसी जगह हुआ, जहां पर आज वृद्धाश्रम है, इसलिए अब हमारे पूरे परिवार के जन्मदिन वृद्धाश्रम में ही मनाए जाएंगे, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है, खुशियां उनके साथ बांटो जिनका कोई नहीं है। इस दौरान श्रीहरि वृद्धाश्रम के प्रमुख वेदप्रकाश शर्मा, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के जिला प्रभारी शिवकुमार तिवारी, राजकुमार शर्मा, संगीता तिवारी, अनुराधा शर्मा, मोनिका किरार, केशर जहां, भगवति प्रजापति, शुमन प्रजापति, आदर्श प्रजापति, विशाल दण्डोतिया आदि मौजूद रहे। 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment