ग्राम लगवारी में जन आभियान परिषद् द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

उमरिया : शुक्रवार, सितम्बर 8, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

उमरिया 8 सितंबर। जन आभियान परिषद् के जिला समन्वयक रविंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में ग्राम लगवारी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता दीवाल लेखन, मतदाता जागरूकता रैली, मतदाता जागरूकता शपथ, साक्षरता अभियान के तहत सपत और स्लोगन का उच्चारण, डोर टू डोर मतदाताओं का सर्वे, 80प्लस आयु और दिव्यांग मतदाताओं का सर्वे , पलायन कर चुके मतदातों का सर्वे, गांव से विवाहित हो चुकी महिलाओं का सर्वे किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धनवाही के सचिव दषरथ सेन रोजगार सहायक संपत यादव, सरपंच छोटी बाई कोल बीएलओ राम सुवन तिवारी सहित परामर्शदाता जय भारती साहू जी, नवांकुर संस्था से अनुराग तिवारी जी , सुनीता तिवारी, सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्रा - सावी मिश्रा , अंजली सोंधिया, अभिलाषा यादव , गोल्डी सोनी, अंशिका मिश्रा, उजियार सिंह , शंभू लाल,एवम ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया गया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment