कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का छटवा दिवस

भोपाल,  सितम्बर, 2023

रेत, शराब, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आहार के माफियाओं को
संरक्षण दे रही है शिवराज सरकार: डॉ. गोविंद सिंह

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश की सत्ता में 18 साल से बैठी शिवराज सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन की जिम्मेदार है। ये भ्रष्टाचारी सरकार और उसके नेता केवल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त हैं। आदिवासी, दलितों पर अत्याचार के मामले इतने बढ़ गए हैं कि हर वर्ग में भय का वातावरण बना हुआ है। प्रदेश में जो घटनाएं हो रही है वह न केवल प्रदेश को बल्कि पूरे देश को विश्व में शर्मसार कर रही हैं। ये घटनाएंे भाजपा और उसके नेताओं की घटिया सोच का परिचायक है। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के लिए तो कुछ कर नहीं रही है बल्कि रेत, शराब, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आहार के माफियाओं को अपना संरक्षण जरूर दे रही है। ऐसी सरकार का जाना अब पूरी तरह से निश्चित है।

प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है: सुरेश पचौरी

कुछ समय पूर्व हुई कई भर्तियों में जिस प्रकार से घोटाला किया गया, प्रदेश की लाखों प्रतिभाओं का गला घोंट दिया गया है। सरकार की मिलीभगत से भाजपा नेताओं और उनके कुछ चहेते अधिकारियों ने अपनी जेबें भरकर काबिल और योग्य लोगों को जिस तरह से किनारे किया है उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा जनता की आवाज है। यह किसी संगठन की जनाक्रोश यात्रा नहीं है बल्कि सरकार के खिलाफ जनता का जो आक्रोश है उसी की आवाज को बुलन्द करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना कमीशन के आम जनता का काम नहीं हो रहा। आदिवासियों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी है और यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है।

शिवराज सरकार ने किया प्रदेश को बर्बाद और बदहाल-अजय सिंह

विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी में आयोजित जनाक्रोश सभा मे प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 18 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की जनता ने जो पीड़ा झेली है वह कभी अंग्रेजी हुकूमत में भी नही देखी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन भाजपा के लोगों को सत्ता के बिना एक वर्ष रहना भी मुश्किल हो गयाद्य परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के सहयोग और करोड़ो करोड़ रुपये खर्च करके एक चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र का कत्ल कर दिया। ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा के शासन काल के 18 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश बर्बाद और बदहाल हो गया। बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश पहले स्थान पर है। पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका हैद्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है बिना कमीशन के किसी का कोई काम नहीं होता। मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा हैद्य प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से परेशान हैद्य पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का युवा प्रदेश की महिलाएं प्रदेश का कर्मचारी प्रदेश का जन-जन भाजपा सरकार से आक्रोशित है जन आक्रोश में उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

भाजपा राज में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं: कांतिलाल भूरिया

जन आक्रोश यात्रा जनता के हितों के संरक्षण के लिए ही कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसने युवाओं महिलाओं के सम्मान की बात की आदिवासी दलित भाई बहनों की बात की, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी पर पेशाब के की जाती है। लोकतंत्र में जनता के हितों और उनके सम्मान की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से सड़क पर उतरने का निर्णय लिया यह यात्रा प्रदेश के भविष्य को सुनिश्चित करेगी।  
उन्होंने कहाकि कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का इतिहास सबसे भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नारी सम्मान योजना के माध्यम से 1500 रुपये मासिक यानी 18000 रुपये वार्षिक दिए जाने, किसानों के कर्जे माफ किये जाने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने,100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली हाफ किये जाने के वचन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार आयेगी प्रदेश की जनता में एक नया सबेरा आएगा।

खाद-बीज की कालाबाजारी से किसानों में भारी आक्रोश: अरूण यादव

छतरपुर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकला किसानों का जन आक्रोश, सैकड़ों ट्रेक्टर लेकर जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए किसान बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के दौरान छतरपुर में ट्रैक्टर चलाकर निकले अरुण यादव। श्री यादव ने छतरपुर से बिजावर जाते समय किसानों के साथ लगभग 5 किमी तक ट्रैक्टर चलाया। ट्रेक्टर रैली मे प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी एवं सैकड़ों किसान शामिल हुए। बुंदेलखंड पैकेज में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार के चलते इन किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी, खाद बीज की कालाबाजारी व फसलों के सही दाम नहीं मिलने से भारी नाराजगी है। यहां के हजारों किसानों ने सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टरों के साथ यात्रा में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना खुला आक्रोश दिखाया।

शिवराज सरकार में घोटालों की भरमार, कमीशनबाजी की सरकार है: जीतू पटवारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के 20 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में कोई विकास नहीं हो पाया है। सरकार के संरक्षण में भाजपा के दबंगों द्वारा किसानों, आदिवासी वर्ग के लोगों की जमीनें छीनी गईं, जबरन कब्जा किया गया और विरोध करने पर असली हकदारों के साथ मारपीट की गई, उनकी हत्या कर दी गई। सरकार किसानों और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रही है। लाडली बहना योजना केवल चुनावी स्टंट हैं, इस योजना में भी महिलाओं के बीच किया गया भेदभाव किया गया। योजना का लाभ अधिकांश महिलाओं को नहीं मिल रहा है। हाल ही में गैस सिलेण्डर की 450 रू. कीमत की घोषणा झूठी और चुनाव घोषणा है। शिवराज सरकार में घोटालों की भरमार है, 250 से अधिक घोटाले इन 18 सालों में शिवराज सरकार में हुये हैं, जिसमें कई प्रभावितों ने तो आत्महत्या जैसे कदम उठाये हैं। कमीशनबाजी का खेल इस चल रहा है।  

भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों को ठगने का काम किया है: कमलेश्वर पटेल

पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने शहडोल के जैतपुर विधानसभा में आज प्रेस वार्ता की और जन आक्रोश रैली में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार में युवाओं के बेरोजगारी का मुद्दा एवं दलित एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं रेप की घटनाओं से मध्यप्रदेश की जनता में भारी असंतोष है। पटवारी भर्ती  घोटाले में भाजपा के विधायक के कॉलेज के कारनामों को उजागर किया करते हुये कहा कि एक ही कॉलेज में परीक्षा देने वाले ही पटवारी परीक्षा में पास हो रहे हैं। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों को ठगने का काम किया है। बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और पूरी भाजपा मौन हैं।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के छटवें दिन भी कांग्रेस नेताओं द्वारा निकाली गई यात्रा में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल होने के लिए आमजन स्वयं घरों से निकल कर आ रहे हैं और कांग्रेस की सरकार बनने के लिए अपना जोश और उत्साह दिखा रहे हैं।
यात्रा के सातों रूट में यात्रा प्रभारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, अभा कांग्रेस के सचिव, सह प्रभारीगण संजय कपूर, सी.पी. मित्तल, संजय दत्त, कुलदीप इंदौरा, शिव भाटिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित यात्रा मार्गों के स्थानीय पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। 

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment