आपने भाजपा को बहुमत दिया, इसलिए देश में हो रहे महिला सशक्तीकरण के काम : भूपेंद्र यादव

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, सभाओं को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

निवाड़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है नारी शक्ति को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना। इसलिए उनकी सरकार ने कल ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के दोनों सदनों से पास कराया है। इसके बाद महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण भी लागू होगा। लेकिन ये तभी संभव हो सका है, जब आपने भाजपा को बहुमत दिया और श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आपसे आग्रह है कि अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी पर बनाए रखें, हमारी सरकार दिन-रात इसी तरह आपकी सेवा करती रहेगी। यह बात प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथ्वीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, यात्रा प्रभारी व सांसद श्री गणेश सिंह एवं विधायक श्री शिशुपाल यादव ने भी संबोधित किया।

गरीब कल्याण के प्रयासों में लगी हैं भाजपा की सरकारें

श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें लगातार विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही हैं। मोदी जी किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पैसे पहुंचा रहे हैं तो आवासहीनों को आवास योजना के माध्यम से घर बना कर दे रहे हैं। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देकर माताओं बहनों को राहत दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया और कन्याओं की चिंता करते हुए जन्म से लेकर पढ़ाई और विवाह तक के लिए योजनाएं बनाई हैं, ताकि कन्याओं को बोझ न समझा जाए।

भाजपा की सरकार ने किया प्रदेश का कायाकल्प

श्री यादव ने बीस साल पहले के मध्यप्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार की सरकार थी और चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। भय और असुरक्षा का माहौल था। चलने के लिए सड़कें नहीं थीं, गांव और कस्बों की तो बात ही छोड़िए नगरों और महानगरों में बिजली का रोना रहता था। हर घर में राशन से ज्यादा जरूरत केरोसिन की होती थी, क्योंकि लालटेनों में गुजारा करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, बिजली कटौती से निजात मिल गई है। गांव हो या शहर, जिला मुख्यालय हो या राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का जाल फैलाया गया है। इसी का परिणाम है कि आज हमारी जन आशीर्वाद यात्राओं में प्रदेश से लेकर देश भर के सभी नेता आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं है और आपसी गुटबाजी के कारण उनके नेता जनता के बीच जा नहीं पा रहे हैं।

अपनी हताशा छुपाने जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे कांग्रेसीः बृजेंद्र प्रताप सिंह

सभा को संबोधित करते हुए खनिज मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव के अथक प्रयासों से डिगोड़ा मैं अनेकों विकास कार्य किये जा रहे हैं।  कई ग्रामों में सड़कों का जाल बिछा दिया गया और हर घर नल जल योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी पहुँच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर हम अपने कार्यों और उपलब्धियों को बताने जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं तो कांग्रेसी अपनी हताशा छुपाने और झूठ फैलाने के लिए आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आप से पूछना चाहते हैं, क्या भाजपा सरकार के खिलाफ जनता जनार्दन में आक्रोश है ? श्री सिंह ने कहा आक्रोश जनता में नहीं कांग्रेस पार्टी के अंदर नेताओं और कार्यकर्ताओं में है। मैं आप लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप कांग्रेसियों के झूठी बातों में नहीं आएं और भाजपा को आशीर्वाद दें।

भाजपा की सरकारों ने किया हर समस्या का समाधानः गणेश सिंह

सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। वहीं, कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के किसानों, बेरोजगारों एवं हर वर्ग के साथ धोखा किया। कमलनाथ सरकार ने संबल सहित जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित राज्य और बनाया और हमारी सरकारें समाज के हर वर्ग के लिए, हर क्षेत्र के लिए काम कर रही हैं। जनता की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा देश और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपका आशीर्वाद लेने आई हैं। आप अच्छा काम करने वाली भाजपा की सरकार को आशीर्वाद दें।

भाजपा सरकार के लाए बदलावों का समर्थन कर रही जनताः शिशुपाल यादव

सभा को संबोधित करते हुए पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं को हर जगह जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने जो योजनाएं लागू की हैं, उनसे गरीबों के जीवन में सुखद बदलाव आए हैं। पृथ्वीपुर विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी के जो काम हुए हैं, जो विकास कार्य हुए हैं, उनसे लोगों का जीवन आसान हुआ है। श्री यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं और सभाओं में आमजन की भारी उपस्थिति यह सिद्ध कर रही है कि प्रदेश की जनता इन सुखद बदलावों को अपना समर्थन दे रही है, आशीर्वाद दे रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है कि क्योंकि उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हर तरफ शांति है और कहीं पर कोई अराजकता या गुंडागर्दी का माहौल नहीं है।  सभा के दौरान पूर्व विधायक श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री वीरेंद्र राणा, श्री अखिलेश अयाची, श्रीमती सरोज प्रेम राय, श्री राजगोपाल चारी, श्री अनिल जैन, श्री रोहिन राय, श्री मंगेश रायपुरिया, श्री मुकेश दांगी, श्री राजेश पटेरिया, श्री कमलेश्वर देवलिया मंचासीन रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment