पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रथम अध्यक्ष रहे राम जी महाजन की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल  अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रथम अध्यक्ष, रहे स्व. राम जी महाजन की 24 वी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन मे कांग्रेसजनों ने आज उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रदेश प्रकता आनंद तारण ने कहा कि स्व. रामजी महाजन एक ईमानदार, लगन के पक्के, कांग्रेस के सच्चे एवं कर्मठ जननेता थे। ग्राम पंचायत के सभापति से लेकर बिभिन्न पदो को उन्होंने सुशोभित किया, समाज सेवा, राजनैतिक प्रतिबध्यता, के लिए हमेशा उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने माली, सैनी, मरार, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज की एकता के लिए न केवल प्रदेश अपितु सम्पूर्ण देश का भ्रमण किया। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह जी के साथ पिछड़े वर्ग आयोग को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, गुरमीत सिंह मंगू, सै. मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment