भाजपा वोटर लिस्ट की राजनीति करेगी, इससे आपको सावधान रहना है: कमलनाथ

मप्र का कांग्रेस संगठन सबसे मजबूत: कमलनाथ

समूचे मध्यप्रदेश में आज बेटियों की ‘‘चीख और बलात्कार’’
की चीत्कार सुनाई देती है, पर मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हैं: कमलनाथ

श्री कमलनाथ, श्री सुरजेवाला सहित वरिष्ठ
नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षांे के सम्मेलन को संबोधित किया

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

आज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है, मेरे लिए भी ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस यदि मप्र में जीवित है तो कमलनाथ के कारण नहीं जो कार्यकर्ता सामने बैठे हैं, उनके कारण जीवित है। बहुत से प्रदेश मैंने देखे, पर ऐसा संगठन पूरे देश में नहीं आप संगठन की नीव हैं, मप्र कांग्रेस का संगठन सबसे मजबूत संगठन है और कांग्रेस की नींव ब्लाक कांग्रेस, मण्डलम, सेक्टर के सदस्य हैं और ब्लाक मण्डल सेक्टर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। आप सब ही हमारा सुरक्षा कवच हैं। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं भाजपा संगठन से है। आपका प्रमुख कार्य अगले तीन महीने में मण्डल सेक्ठर की बैठक कर उनको प्रशिक्षित करना है। संगठन का यूनिट मंडल सेक्टर है। क्योंकि मण्डल का अध्यक्ष गमी में जाता है, शादी बारात में जाता है उसका संपर्क है सीधा गांव के लोगों से। मण्डल सेक्टर के लोग पद नहीं चाहते वह तो सम्मान चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बात कहीं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर गृह मंत्री के ज़िले दतिया तक समूचे मध्यप्रदेश में आज बेटियों की ‘‘चीख और बलात्कार’’ की चीत्कार सुनाई देती है, मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला अत्याचारों पर अपने कानों में रूई डाले, मूकदर्शक बने मुँह फेर कर बैठे हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि क़ानून व्यवस्था औंधे मुँह पड़ी है, अपराधी और बलात्कारी बेख़ौफ़ हैं और शिवराज सरकार की आँखों पर पट्टी बंधी है। मप्र में 85 महिलाएं रोज़ अपराधियों का शिकार हो रही हैं। मप्र में 17 महिलाओं का रोज़ अपहरण हो रहा है। मप्र में 8 महिलाएं रोज़ बलात्कार का शिकार हो रही हैं। पर कंस मामा और उसकी सरकार ‘‘सत्ता की चादर’’ ओढ़ कर गहरी नींद में सो रही है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि मैं प्रदेश की बेटियों को वचन देता हूँ कि बलात्कारियों और अपराधियों के दिन लद गए है, उनकी जगह जेल की सलाख़ों के पीछे होगी, हम आपके आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार सरकार बनाएँगे, महिला अपराधों की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश के हर थाने में एक विशेष सेल होगी, महिला अपराधों को रोकने के लिए विशेष अदालतें होंगी और प्रदेश में महिला सुरक्षा व महिला समृद्धि के नए युग की शुरुआत होगी।

श्री कमलनाथ ने कहा कि आज यहां कोई ठेका अथवा कमीशन नहीं मिल रहा है, आपकी निष्ठा आपको यहां खीच कर लायी है, कांग्रेस में आपका जो विश्वास है आप किसी उम्मीदवार के नहीं, आप अपनी निष्ठा से कांग्रेस में हैं। मुझे विश्वास है कि अगर आप सब ने पूरी निष्ठा से काम किया तो कमलनाथ के कारण नहीं आपकी निष्ठा के कारण कांग्रेस की सरकार बनेगी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जो हमारे नजदीक नहीं पर जतना के नजदीक है, वही आपका है। हमनें पूरे प्रदेश में बीएलए बनाये हैं, बीएलए बहुत आवश्यक हैं जो वोटर लिस्ट को लेकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा वोटर लिस्ट की राजनीति कर रही है, आप वोटर लिस्ट पर ध्यान दीजिए, कौन से नाम गलत जुड़े हैं उनको हटवायें। उन्होंने कहा कि पैसा पुलिस और प्रशासन भाजपा के पास बचा है, लेकिन भाजपा ध्यान रखें कि कमलनाथ अब 2018 के मॉडल नहीं अब 2023 के मॉडल है। यदि आपसे कोई पिछली सरकार के काम की और हिसाब की बात करता है तो आपको दबना नहीं है, आपको सीना ठोक कर उनसे बात करना है। आपको अध्ययन करना है। जनपद, जिला पंचायत के चुनाव हुये क्या इन पर अध्ययन किया। ऐसा समय था जब भाजपा के पास बूथ में बैठने के लिए एजेंट नहीं हुआ करता था, जिला, जनपद, पंचायत और सरपंच के चुनाव शुरू हुये और भाजपा को बैठे बैठे भाजपा के लोग मिल गये। सोशल मीडिया आज के समय में बहुत जरूरी है, पहले 25 प्रतिशत लोग जुडे़ थे, आज 95 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। आपको बहुत एक्टिव रहना है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज भ्रष्टाचार की व्यवस्था मप्र में बनी हुई है। हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनी थी, हमने वोट से सरकार बनायी थी, इन्होंने नोट से सरकार बनायी, मैं भी सौंदा कर सकता था, लेकिन मैंने मप्र की पहचान सौंदे से नहीं होने दी। मेरी सोच थी जनमत से ही कुर्सी पर बैठूंगा। 15 महीने सरकार रही, हमने 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, गौशाला बनायी, कर्ज माफी की, यह सब जनता गवाह है अब आपको आगे भी जनता को गवाह बनाना है। आज प्रदेश के खेतों में सूखा पड़ा है, सर्वे नहीं कर रहे है। भाजपा की कलाकारी की राजनीति जनता को गुमराह करने की राजनीति है। आगामी 7 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होगा, आप एक साल पर कार्यक्रम जरूर करें।
बैठक में अभा कांग्रेस के महासचिव प्रभारी मप्र रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हमें बूथ पर जाकर मजबूती से काम करना है। आरोप पत्र जो हाल में कांग्रेस ने जारी किया था, जिसमें भाजपा सरकार के 250 घोटालों का जिक्र है, उसको घर-घर पहुंचाये और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। कमलनाथ जी द्वारा की गई घोषणाओं जो कांग्रेस सरकार के आने पर दी जायेंगी, उनको जन जन तक पहुंचायें। कांग्रेस सरकार आने पर 100 रू. में 100 यूनिट मुफ्त, 200 यूनिट पर आधा बिल, 1500 रू. महिलाओं को, पुरानी पेंशन बहाली, 500 रू. में गैस सिलेण्डर, किसान कर्जमाफी, किसानों को लिए 5 बड़ी घोषणाएं जिसमें उनके पंपों के बिजली बिल माफ जैसी तमाम घोषणाएं जो कांग्रेस सरकार आने पर दी जायेेंगी का प्रचार घर-घर तक पहुंचायें।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment