हरसिद्धी स्थित ज़ीनत मस्जिद पर आज होगा ज़िक्रे शोहदा-ए-कर्बला
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर: संस्था ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी द्वारा आज 13 अगस्त शनिवार को रात को 9 से 10:30 बजे तक हरसिद्धी स्थित ज़ीनत मस्जिद पर ज़िक्रे शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष मास्टर मोहम्मद सलीम लाईक ने बताया कि इस मौके पर पिंजारा बाखल स्थित मोइनिया मस्जिद के ख़तीबो इमाम मौलाना सिकन्दर रज़वी साहब की ख़ास तक़रीर होगी। कार्यक्रम में इस साल हज अदा करने वाले हाजियों का इस्तक़बाल भी किया जाएगा। अमन व भाईचारे की दुआ भी मांगी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर हुसैनी लंगर का इंतज़ाम भी किया गया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999