वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज 24वां स्थापना दिवस एवं कलचुरि गौरव अभिनन्दन समारोह आज

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज द्वारा आयोजित 24 वां स्थापना दिवस एवं कलचुरी गौरव अभिनंदन समारोह आज 26 अगस्त शुक्रवार को सुबह 12:00 बजे से सीएमई हॉल, जेके अस्पताल परिसर, जेके रोड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) भोपाल में होगा। समारोह में भोपाल महापौर मालती राय,  कलार समाज के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों व पार्षदों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, अति विशिष्ट अतिथि महापौर मालती राय, विधायकगण रामेश्वर शर्मा व प्रदीप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सुदेश राय, संदीप जायसवाल, दिनेश राय मुनमुन, स्वामी ओमप्रकाश दिल्ली, अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी संतोषानंद महाराज अवधूत आश्रम हरिद्वार आदि मौजूद रहेंगे। समिति की अध्यक्ष कलचुरि कल्पना आईडी राय एवं एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व एलएनसीटी ग्रुप के संस्थापक जय नारायण चौकसे और महामंत्री डीपी गुप्ता ने समाजबंधुओ से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment