प्रदेश अध्यक्ष ने किया भगवान परशुराम का पूजन 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्व पर राजधानी के गुफा मंदिर पहुंचे। शर्मा ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया। 
अक्षय तृतीया पर्व परशुराम जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुफा मंदिर में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप-दीप अर्पित किए। इस अवसर पर शर्मा ने निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता एवं राशन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास वीरानी, सुमित पचौरी, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment