सांकृतिक आयोजन/महारानी रोड़ पर दीपावली मिलन
खबरनेशन / Khabarnation
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता
महारानी रोड़ पर दीपावली मिलन
इंदौर।बीती शाम महारानी रोड़ पर दीपावली मिलन में मिलन में दिलों को रोशन करने की बात कही गयी।घर घर रोशनी फैलाने वाले कारोबारियों के संगठन और मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था " इंदौर इलेक्टिक मर्चेन्ट एसोसिएशन" की मेजबानी में ख़ुशनुमा माहौल में पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह में सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। महारानी रोड मार्केट परिसर में सभी सदस्यों के लिए प्रतिवर्षानुसार बीती शाम व्यापारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
मुख्य अतिथि मुम्बई से पधारे वेस्टर्न इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डॉयरेक्टर हंसमुख शाह का स्वागत संस्था अध्यक्ष जितेन्द्र रामनानी एवं सचिव सतीश अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर हंसमुख शाह ने कहा आज घरों को रोशन करने के बजाए दिलों को रोशन करने की ज़रूरत है।राम मेघानी ने भेदभाव को मिटाने का संदेश देते हुए ये शेर सुनाया कि-
जहाँ रहेगा वहीं रोशनी लुटाएगा,
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता।
सदस्यों के मनोरंजन हेतु गीत संगीत का रंगारंग आयोजन भी किया गया। जिसमें गायिका सरला मेघानी,लखी खेमलानी,राजेश बाहेती,अनिल मिश्रा और विशेष माहेश्वरी ने अपने मधुर गीतों से सभी को आनंदित किया।गायिका सरला मेघानी ने फ़िल्म हावड़ा ब्रिज का गाना आइये मेहरबाँ बैठिये जाने जाँ शौक़ से लीजिये जी, प्यार का इम्तहाँ,सुनाकर माहौल को सुरीला खुशनुमा बना दिया।उन्होंने बेताब दिल की तमन्ना यही है भी लाजवाब अंदाज़ में सुनाया।गायक राजेश बाहेती ने भी सुरीले सफर में सभी को डुबो दिया।उन्होंने सुहाना सफर ओर ये मौसम हसीं सुनाकर खूब तालियां बटोरी।लखी खेमलानी ने पुकारता चला हूँ मैं,
सरला और लखी ने बेहतरीन अंदाज़ में युगल गीत पेश किया,उन्होंने मांग के साथ तुम्हारा से खूब समां बांधा। संचालन राजेश बाहेती एवं राम मेंघानी ने किया।लकी ड्रा,बेस्ट कपल,बेस्ट स्माइल आदि कई पुरस्कार सदस्यों में दिए गए,सभी सदस्यों को 28 नवंबर को चुनाव मे वोट डालने की शपथ दिलाई गई,सुस्वादिष्ट रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।