प्रकृति का संरक्षण हर मानव का कर्तव्य- गौरव रणदिवे

खबर नेशन / Khabar Nation  

मान. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर नगर भाजपा ने किया पौधारोपण

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस के पूर्व वीडियो संदेश जारी करके कार्यकर्ता एवं जनता से अनुरोध किया था कि अगर मेरे जन्मदिन पर कुछ देना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की औपचारिकता न करते हुए एक पौधा अवश्य लगावे इसी को ध्यान में रखते हुए नगर भाजपा द्वारा भाजपा कार्यालय के समीप पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है वृक्ष हमें प्राणवायु देता है एवं वातावरण एवं प्रकृति को भी संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है कड़ी धूप में छांव देने का कार्य हो या फल, वृक्ष हमें कुछ ना कुछ देने का कार्य ही करते हैं इस हेतु प्रकृति का संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है इसलिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment