लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ के अवसर पर होगा पौधारोपण

खबर नेशन / Khabar Nation  

संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ के अवसर पर पौधारोपण कर बहनें अपने लाड़ले भाई, नर्मदा पुत्र शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिन मनाएंगी
यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को 5 मार्च 2023 को संपूर्ण प्रदेश प्रारंभ किया जा रहा है
इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवार की महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाएंगे
उसके उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में निर्मित ‘‘शिव वाटिका‘‘ में होगा पौधारोपण
शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन पर जीवन के 23 हजार 360 दिन पूरे होने पर 05 मार्च को प्रदेश में लगाए जाएंगे 23 हजार 360 पौधे। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे संपूर्ण प्रदेश में आयोजित होगा।
कल 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगी तैयारियां, स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता
समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व से रोपित किए जाएंगे सभी शिव वाटिका में पौधे
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रति क्षण समर्पित हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए सबसे बड़ा उपहार है पौधारोपण

भोपाल: हम सभी के लिए सौभाग्य ही नहीं बल्कि वरदान हैं हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की न सिर्फ चिंता की, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव के नए युग की शुरूआत की। मैं सौभाग्य और वरदान इसलिए मानता हूं कि उन्होंने हम मध्यप्रदेश वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया है। 5 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को दीर्घायु प्रदान करें, हम सभी की ऐसी शुभकामनाएं हैं। इस पावन अवसर पर पौधारोपण से बड़ा उपहार हमारे मुख्यमंत्री जी के लिए और क्या हो सकता है? मुख्यमंत्री जी स्वयं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति क्षण समर्पित रहते हैं और इसका प्रमाण विगत 2 वर्ष से अनवरत जारी प्रतिदिन पौधारोपण का उनका संकल्प है। 19 फरवरी को ही उनके संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। अतः 5 मार्च को जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में समाज के सभी वर्गों की महिलाएं पूरे प्रदेश में वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर जन्मदिन मनाएंगी।
यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन पर उनके जीवन के 23 हजार 360 दिन पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए प्रतिदिन एक पौधे के मान से कुल 23 हजार 360 पौधे प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका में रोपित किए जाएंगे। शिव वाटिका स्थानीय प्रजाति के पौधों से पल्लवित होगी, जो प्रदेश ही नहीं देश को पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा देती रहेगी। जन्मदिन पर आयोजित इस महा उत्सव की तैयारियां कल 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगी।
प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका की तैयारियों को 4 मार्च को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। सायं 5 बजे तक पौधे निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिये जाएंगे। लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में खासा उत्साह है और वह जन्मदिन के अवसर पर अपने लाड़ले भाई शिवराज सिंह चौहान को उपहार देने को भी उत्सुक हैं। ऐसे में उन्हें शिव वाटिका के माध्यम से यह अवसर प्राप्त होगा। समाज के सभी वर्ग की महिलाएं 5 मार्च को प्रातः उपने क्षेत्र में निर्धारित शिव वाटिका तक पहुंचेंगी और पौधा रोपण करेंगी।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment