पुरखों के नाम  दीपक लगाए, रांगोली सजाई व सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर: संस्था ”आनंद गोष्ठी” के संरक्षक गोविन्द मालू ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आज नरक चतुर्दशी पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा इंदौर शहर के हर श्मशान (मुक्तिधाम) के मुख्यद्वार पर "एक दिया,पुरखों के नाम" लगाया तथा रंगबिरंगी रांगोली का आसन सजाकर उनका पुण्य स्मरण कर उनसे राष्ट्र की सुख समृद्धि सौभाग्य का आशीर्वाद व कृपा की आकांक्षा कर व अपनी त्रुटियों का प्रायश्चित किया। श्री मालू ने बताया कि पुरखों की याद में दीप जलाने का यह अनुष्ठान नरक चतुर्दशी के दिन इसलिए महत्वपूर्ण है,कि इस दिन पितृमोक्ष की कामना करने पर पितृशांति मिलती है,जिससे जीवन सुखमय व समृद्धशाली होता है |

मुख्य कार्यक्रम आज सायं जुनी इंदौर मुक्तिधाम पर संस्था के संरक्षक गोविन्द मालू के नेतृत्व में हुआ।सभी ने सामुहिक मंत्रोच्चार के साथ दिप दान किया गया।

संस्था के लालू शर्मा,अंकित वर्मा,अनमोल गुरु,बाबू वर्मा,चिंटू यादव,जोगा यादव,मुनेश केवट ने आकर्षक रांगोली बनाई |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं.अनिल शर्मा,आदर्श सचान,राजेश वर्मा,मुरली सोनकर,अंशुल पंडित,नितिन द्विवेदी, ,मुकेश खिंची,जितेन्द्र नावरे,अंकित मगरे,अमित विजयवर्गीय,संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे |              

संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने जैसे रामबाग मुक्तिधाम- सुधीर दांडेकर ,पंचकुईया मुक्तिधाम- प्रताप करोसिया, बाणगंगा मुक्तिधाम- गोलू रघुवंशी,तिलक नगर मुक्तिधाम –होलासराय सोनी दिनेश गर्ग चितावद मुक्तिधाम- राजू बौरासी तथा मालवामिल मुक्तिधाम –रवि खोकर,रीजनल पार्क मुक्तिधाम – युवराज दुबे, योगेश हार्डिया के संयोजन में दिये लगाए,रंगोली बनाई व संकल्प लिया |

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment