विधायक महेन्द्र हार्डिया ने मुस्लिम समाज के नवयुगलों को कहा शादी मुबारक

खबर नेशन / Khabar Nation

जराना में सामूहिक शादी सम्मेलन में 11 जोड़ों ने किए निकाह क़ुबूल 

मरहूम यासीन पटेल उस्ताद की स्मृति में करवाई गरीब लड़के लड़कियों की मुफ्त में शादी

इंदौर: सभी तरफ माहौल में खुशियां बिखरी हुई थी और ऐसा लग रहा था हर कोई खुशियों में शामिल है। ये ख़ुशगवार नज़ारा खजराना स्थित रॉयल गार्डन पर मुस्लिम समाज की इज्तेमाई शादी का था। समाजसेवी मरहूम यासीन उस्ताद की याद में आयोजित सामूहिक शादी सम्मेलन में 11 जोड़ों ने जैसे ही क़ुबूल है... क़ुबूल है... क़ुबूल है कहा, सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे। रिश्तेदार व दोस्तों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और सभी जोड़ों की सलामती की दुआ भी हुई। मौलाना मोहम्मद अनवर अली और और कारी युसुफ बरकाती ने सभी जोड़ों के निकाह पढाये। आयोजके हाजी सलीम पटेल (काका), इस्लाम पटेल सेठ, अनवर जल्ला पटेल, तैयब पटेल उस्ताद ने बताया फ़िज़ूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से सभी 11

जोड़ों की निःशुल्क शादी शरीयत के दायरे में सादगी से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र हार्डिया ने नवयुगलों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर ख़ास तौर पर हाजी उस्मान पटेल, इक़बाल खान, प्रणव मण्डल, भरत पटवारी, अफसर पटेल, युनुस पटेल उस्ताद,साजिद मदनी, गुलाब मदनी बंटी, हनीफ पटेल गोल्ड, क़ुदरत पटेल पहलवान, फ़ारूक़ पटेल, मक़बूल पटेल, मोहसिन पटेल, तौसीम पटेल, आमीन पटेल खान, साजिद खान मदनी, युसुफ पठान साबिर नेता सलीम खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन ताहिर कमाल सिद्दीकी और हनीफ पटेल गोल्ड ने किया। मेहमानों का इस्तक़बाल (स्वागत) हाजी सलीम पटेल (काका), इस्लाम पटेल सेठ, अनवर जल्ला पटेल, तैयब पटेल उस्ताद, गुलाब मदनी आदि ने किया। यह इज्तेमाई शादी निशुल्क थी,सभी जोड़ों को घर गृहस्थी का ज़रूरी सामान बतौर तोहफा दिया गया। साथ ही सभी के लिए खाने की दावत का इंतज़ाम भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र हार्डिया ने गरीब मां बाप की बेटी -बेटा इसमें शरीक हो अपनी जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं उनके सभी की खुशहाल ज़िन्दगी की कामना करते हैं। तैयब पटेल उस्ताद ने बताया कोरोनाकाल के बाद से कई परिवार आर्थिक संकट से उबर नहीं पाए। ऐसे लोगों को अपनी बेटियों की शादी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए ख़िदमत के नेक जज़्बे से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह में ज़रूरतमन्द लड़के-लड़कियों की शादी निःशुल्क की गयी। मुस्लिम समाज की सभी बिरादरी के जोड़े इसमें शामिल किए गए।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment