प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रकृति संरक्षण एवं रक्तदान का दिया संदेश
खबर नेशन / Khabar Nation
रक्तदान महादान है सभी को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए: गौरव रणदिवे
इंदौर: मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा क्रमांक 1 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पौधारोपण के पश्चात हरा-भरा मध्य प्रदेश का संदेश देते हुए हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े। इस अवसर पर श्री रणदिवे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है भारतीय जनता पार्टी 17
सितंबर से 2 अक्टूबर तक इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। इस ही तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंदौर महानगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम रखा है इसके अंतर्गत लगभग 80 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया है उसी कड़ी में मैंने भी वृक्षारोपण किया है श्री रणदिवे ने आगे कहा कि युवा मोर्चा द्वारा जो पौधे रोपित किए जाएंगे उसका संरक्षण भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
इसके पश्चात गौरव रणदिवे युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा क्रमांक 5 के ग्रेटर कैलाश क्लीनिक में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए इस अवसर पर श्री रणदिवे ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है सभी को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे किसी
जरूरतमंद व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। इसके पश्चात लाल रंग के गुब्बारे हवा में छोड़कर श्री रणदिवे ने युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एनगर महामंत्री संदीप दुबे, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष नयन दुबे, नगर मंत्री विक्की रघुवंशी ,सह कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999